अयोध्या, 13 दिसम्बर। एक अद्भुत और रहस्यमई गाय जिसकी 2009 में मौत हो गयी थी। 13 दिसम्बर को उसका जन्मदिन मनाया गया तथा समाधि स्थल व मूर्ति की स्थापना की गई। अयोध्या से 10 किलोमीटर दूर प्रभात नगर के ग्राम शुकुलपुर पोस्ट रानी बाजार के रहने वाले इंजीनियर मानवेंद्र शुक्ला के घर 13 दिसंबर 2005 को एक गाय ने जन्म हुआ था। जिसका नाम मोगली (कामधेनु) रखा गया था।घर परिवार के साथ बहुत सीमित आहार लेने वाली मोगली 2009 से मृत्यु के 1 दिन पहले तक वर्षों गर्भधारण किए बिना ही दूध देती रही। क्षेत्रवासियों में चर्चा का विषय बनी।

घर के परिवार व क्षेत्र वासियों का कहना है कि गांव में यदि भागवत रामायण जैसे कार्यक्रम होते थे तो आंख बंद कर पूरी निष्ठा से भागवत का पाठ सुनती थी।परिवार के सदस्यों और गांव वालों ने मिलकर आज मोगली के जन्मदिवस पर गांव में है। समाधि स्थल व मूर्ति की स्थापना की। वही भावुक होते हुए इंजीनियर मानेंन्द्र शुक्ल ने बताया कि हमारी मोगली कामधेनु गाय से कम नहीं थी पूरे गांव के लिए खिलौने की समान थी आने जाने वाले लोग बिना उनका दर्शन किए नहीं जाते थे।वह ऐसी गाय थी कि 2009 से मृत्यु के 1 दिन पहले तक बिना गर्भ धारण किए हुए दूध देती थी। 24 घंटे में कभी भी आप उनसे दूध निकाल सकते थे। इसमें शामिल हुए माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र पाठक ने बताया कि आने वाले समय में आज के दिन मोगली का निर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय रही मोगली का आशीर्वाद लेने सुदूर से भी लोग आते थे। इस अवसर पर मनीष शुक्ला, केश कुमारी, सुधा शुक्ला, मंजरी शुक्ला, आद्या ,सिद्धि,सहदेव उपाध्याय देवा पब्लिक स्कूल प्रबंधक, कपिलदेव दूबे भारत पेट्रोलियम प्रबंधक, धर्मेन्द्र पाठक माधव सर्वोदय डिग्री कालेज, दुर्गेश सोनी पूर्व प्रधान, पंडित संतोष दूबे मंत्रोच्चार, विजय कुमार उपाध्याय वरिष्ठ समाजसेवी आदि लोग मौजूद रहे।