अयोध्या, 12 दिसम्बर। गरीबों और असहाय लोगों के भोजन के लिए शक्ति कृपा फाउंडेशन द्वारा शक्ति कृपा रसोई की स्थापना की जा रही है। इसकी घोषणा अयोध्या पहुंची शक्ति कृपा फाउंडेशन की अध्यक्ष नीलम सिंह मिश्रा ने की। इससे पहले अध्यक्ष नीलम मिश्रा का एक स्थानीय होटल में फाउंडेशन की लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया और सभी सदस्यों के साथ एक बैठक की।

शक्ति कृपा फाउंडेशन की अध्यक्ष नीलम सिंह मिश्रा ने बताया कि अयोध्या में गरीब असहाय और जरूरतमंद लोगों के भोजन के लिए शक्ति कृपा रसोई बनाने का विचार किया जा रहा है जो पूर्णता निशुल्क होगा। इसके साथ साथ जो लोग पैसा देने में सक्षम होंगे वह अपने भोजन का पैसा दे सकते हैं जिससे कि उनके पैसे से दर्जनों लोगों को और भोजन मिल सके यह हमारा व्यक्तिगत विचार है। अभी शुरुआत में पूरा खर्च हमारा फाउंडेशन ही वहन करेगा। अभी शुरुआत के दिनों में हफ्ते में 2 से 3 दिन फ्री निशुल्क भोजन दिया जाएगा।आगे जैसे जैसे लोगों का सहयोग मिलता जाएगा हमारी संस्था इस कार्य को और बढ़ाती रहेगी। इससे पहले भी हम अयोध्या में कार्यक्रम कर चुके हैं जिसमें संस्था ने भोजन और मास्क बंटवाये थे। पूर्व में फाउंडेशन के द्वारा अयोध्या में ही वृद्ध आश्रम में महिलाओं को मैक्सी का भी वितरण किया गया था क्योंकि वृद्ध महिलाओं को साड़ी पहनने में दिक्कत होती है। अब अयोध्या में शक्ति कृपा फाऊंडेशन का एक ही लक्ष्य की अयोध्या में दर्शन करने के लिए जो भी दर्शनार्थी और श्रद्धालु आए उन्हें संस्था की तरफ से निशुल्क भोजन करवाया जाए बैठक में फाउंडेशन की सदस्य में रुही खान रत्ना जायसवाल प्रीति श्रीवास्तव सुनीता यादव विशाल मिश्रा सुधाकर त्रिपाठी सुनीता सिंह इमरान इन्दर जीत यादव उपस्थित रहे।