अयोध्या, 4 दिसम्बर। आम आदमी पार्टी ने पुरुषोत्तम नगर में बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी सदस्यता ग्रहण करायी। पुरुषोत्तम नगर से दीपक वर्मा को अपना संभावित उम्मीदवार बनाया जिला अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति एडवोकेट ने कहा कि नगर निगम नगर पालिका और नगर पंचायतों में फैले भ्रष्टाचार से लोगों को जागरूक किया जाएगा। नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना शहर को स्वच्छ बनाना आप का चुनावी मुद्दा होगा

उन्होंने कहा कि सीवेज सिस्टम की बात करें तो आधे से अधिक शहर को अभी तक सीवेज सिस्टम से नहीं जोड़ा जा सका है। उन्होंने कहा कि गड्ढा युक्त सड़कें भी बड़ी समस्या हैं। नगर निगम में गड्ढा मुक्त सड़कें बनाने के लिए करोड़ों का बजट आता है। बावजूद इसके सड़कों के गड्ढे दूर नहीं हो पा रहे हैं। सड़कों पर चलते आवारा पशुओं पर भी प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि यह राहगीरों के लिए खतरा है, इनके कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं

पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनय ने कहा कि आम आदमी पार्टी का अपने प्रत्याशियों को निकाय चुनाव में उतारने का उद्देश्य नगरीय विभागों में भ्रष्टाचार, फर्जी नियुक्तियां, विभागीय त्रुटियां, गंदगी का जमावड़ा, लापरवाही जैसी तमाम कमियां दूर कर जनता को लाभ पहुंचाना है। इस मौके पर सुमित वर्मा पंचायत प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ,शुभम श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष पंचायत प्रकोष्ठ अयोध्या, रिंकू वर्मा, हर्ष यादव, शिवम सिंह, रघुराज प्रताप( पूर्व प्रधान,) शिवम कनौजिया, इमरान हाशमी, पांचू अली, अभिनव सिंह, जियाउल मुस्तफा, जितेंद्र सिंह अनिल कुमार, अजय कुमार, अंशु श्रीवास्तव ,सुरेंद्र यादव, रामजीवन यादव आदि लोग उपस्थित थे।