लखनऊ, 27 अक्टूबर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की मऊ के रतनपुरा ब्लाक में आयोजित रैली के दौरान सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने कहा कि जब पीले भारतीय समाज पार्टी व सपा के लोग एक हो गये है तो हो सकता है कि जनता 400 सीटें भी जिता दे। जो ज्यादा बोलते थे। जो लोग ज्यादा बोलते थे वह गिनती ठीक नहीं कर पा रहे है। जो ज्यादा बोलते थे बताओं वह क्या गिनती ठीक करेंगे।

देखें वीडियों---





इसलिए यह आपका भविष्य बनाने का चुनाव है। जो खोया हुआ सम्मान उस सम्मान को पाने का चुनाव है। एक हो गये तो सफाया होगा भाजपा का या नहीं। जब गठबन्धन हुआ होगा। आपके नेता भाजपा के साथ रहे है। भाजपा ने क्या क्या सपने दिखाये। न जाने क्या षड़यंत्र किये। बताओं झूठ बोलने वाली पार्टी कौन सी है। लेकिन हमें अब महसूस हो गया है झूठ बोलने वालों की कोई साजिश अब दलित व पिछड़े वर्ग पर चलने वाली नहीं है। जब हालात देखते है तो बताओं कहां पहुंच गया उत्तर प्रदेश। कोरोना संक्रमण काल में गरीबों को अनाथ छोड़ दिया गया। अब मेडिकल कालेज खोले गए। उद्घाटन कर दिया गया। पर्दा हटा तो अंदर कुछ भी मौजूद नहीं। अब लखनऊ वाले दिल्ली वालों के लिए और दिल्ली वाले प्रदेश के लिए झूठ बोल रहे हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के 19वें स्थापना दिवस पर रतनपुरा ब्लाक के हलधरपुर में जनसभा का आयोजन किया गया था। जिसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव व सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर एक साथ आयोजन स्थल पर पहुंचे।