.

20 OCT 2015 à¤†à¤²à¤¾à¤ªà¥à¤° (अम्बेडकरनगर)। आलापुर तहसील क्षेत्र के रामनगर ब्लाक क्षेत्र में मतदान सम्पन्न होने के बाद मतपेटिका के निगरानी के लिए कड़ी सुरक्षा का प्रबन्ध किया गया। रामनगर विकास खंड क्षेत्र की मतपेटिकाओ को राजकीय बालिका इंटर कालेज आलापुर में रखा गया है। मतपेटिकाओ की निगरानी में एक उपनिरीक्षक, एक हेडकांस्टेबल तीन कांस्टेबल व छः होमगार्ड जवानो की ड्यूटी लगायी गयी है। समय-समय पर थानाध्यक्ष व सीओ राजेन्द्र सिंह ने बताया कि केन्द्र का निरीक्षण करते रहते है। सीओ राजेन्द्र सिंह नें बताया कि केन्द्र पर कड़ी सुरक्षा है और पांच सौ मीटर की परिधि तक किसी का भी प्रवेश वर्जित है।