.

17 OCT 2015 à¤…म्बेडकरनगर। बोलेरो की चपेट में आने से एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया उो एम्बुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। एक अन्य घटना में पेड़ से गिरकर एक युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार राजेसुल्तानपुर थानान्तर्गत कैथिया निवासी सुनील 29 पुत्र राम शरन शुक्रवार की रात में कही से वापस घर आ रहा था गांव के निकट विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात बोलेरो की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। दूसरी घटना में मालीपुर थानान्तर्गत हाजीपुर निवासी राजेश 35 पुत्र रामरूप पेड पर चढकर छोटी-छोटी टहनियो को काट रहा था। अचानक पैर फिसल जाने से वह नीचे गिर पडा। परिवार के लोगो द्वारा उसे गम्भीरावस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया जहां उसकी हालत गम्भीर बतायी जा रही थी।