.

09 OCT 2015 à¤…म्बेडकरनगर। जिले के अलग-अलग स्थानो पर हुई सडक दुर्घटना में एक वृद्ध व एक किशोरी समेत दो लोग गम्भीर रूप  से घायल हो गये। घायलो को एम्बुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जहा दोनो की हालत गंम्भीर बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना अन्तर्गत बहोरिकपुर निवासी राम किशुन 60 पुत्र रामप्रकाश खेत की सिचांई करने के लिए पाइप लेकर खेत की तरफ साइकिल से जा रहा था। अकबरपुर महरूआ मार्ग पर कशेरूआ गांव के निकट सडक पार करते समय विपरीत दिशा से आ रही मोटर साइकिल की चपेट में आने से गम्भीर रूप  से घायल हो गया। सूचना पर पहुॅचे परिजनो ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया जहा उसकी हालत गंम्भीर बताई जा रही है। दुसरी सडक दुर्घटना में अहिरौली थाना अन्तर्गत शाहपुर गांव निवासी काजल 13 पुत्री श्रीप्रकाश मिझौडा बाजार के निकट बाइक की चपेट में आने से घायल हो गई।