.



एक की हालत गंभीर



08 OCT 2015 अम्बेडकरनगर। जिले के अलग अलग स्थानांे पर हुई सडक दुर्घटना मंे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जहां एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार अलीगंज थानान्तर्गत सैदापुर निवासी सौरभ 21 पुत्र सत्यनारायण बुधवार की देर रात मोटर साइकिल से कही से वापस घर लौट रहा था। अरिया बाजार के निकट सडक पर बने गड्ढे के चलते उसकी मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिससे उसे गंभीर चोटे आयी। जिला चिकित्सालय में भर्ती सौरभ की हालत गभीर बतायी जा रही है। दूसरे सडक दुर्घटना में सम्मनपुर थानान्तर्ग सुबारपुर निवासी राम नारायण 25 पुत्र उदयराज गांव के निकट सडक पार करते समय विपरीत दिशा से आ रही बाइक की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अन्य सडक दुर्घटना में आजमगढ जिले के दीदारगंज थानान्तर्गत बैरीडीह निवासी लालजी 28 पुत्र राजाराम घायल हो गये।