.



07 Oct 2015 अम्बेडकरनगर। भियांव दक्षिणी मंडल की बैठक भाजपा मंडल अध्यक्ष रमापति उपाध्याय की अध्यक्षता व शशिकान्त दूबे के संचालन में नेवादा में पूर्व सूचनानुसार सेक्टर प्रभारियों तथा मंडल कार्य समिति व पदाधिकारियो की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। मंडल अध्यक्ष रमापति उपाध्याय ने बैठक में लिए गयें निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि सर्वसम्ममि रूप से वार्ड सं0 42 भियांव मध्य से ओपेन सीट पर ऊषा यादव पत्नी देवमणि यादव को पार्टी का समर्थित उम्मीदवार बनाया गया है। उपाध्याय ने बताया कि 2010 में ऊषा यादव पार्टी की समर्थित उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड चुकी है।