.

06 Oct 2015 अम्बेडकरनगर। भारतीय किसान यूनियन द्वारा संगठन के संस्थापक स्व0 चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत का 81वां जन्म दिवस श्रद्धा पूर्वक कैम्प कार्यालय सैदापुर में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार उर्फ लल्लू वर्मा ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत जिलाध्यक्ष द्वारा स्व. टिकैत के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की गयी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्व. टिकैत सही मायनों में किसानों के असली मसीहा थे और मरते दम तक किसानों के हित के लिए संघर्ष करते रहे। आज किसानों के बारे में लोग बडी बडी बाते जरूर करते है लेकिन वह बाते असल में जमीन पर नहीं दिखाई पडती। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्व. टिकैत के आदर्शो पर चल कर संगठन को और मजबूत करने का आहवान किया। इस दौरान वहां भूपति सिंह, धर्मराज, वृजेश, जितेन्द्र, भूनदेश, राम पाल सहित बडी संख्या में यूनियन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।