.

03 Oct 2015 à¤«à¥ˆà¤œà¤¾à¤¬à¤¾à¤¦à¥¤ कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर कमला नेहरु भवन में शहर अध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एक गोष्ठी आयोजित की गयी। इसका संचालन जिला मंत्री चन्दन सिंह ने किया।

            गोष्ठी में वक्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सर्वधर्म समभाव के रास्तें पर चलकर आपसी प्रेम भाई चारे को मजबूत बनाते हुए देश के निर्माण में अपना योगदान करने पर बल दिया साथ ही जय जवान जय किसान का नारा देने वाले सादगी के प्रतीक लाल बहादुर शास्त्री कोक श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताएं रास्तें पर चलने का संकल्प लिया।

            गोष्ठी में सुनील पाठक, माधव प्रसाद, अफजाल अहमद, जगदीश श्रीवास्तव, बृजेश सिंह चैहान, मो शरीफ, जनार्दन मिश्रा, मधु पाठक, अशोक कन्नौजिया, जफर हसन, छंगालाल सोनकर, अवधेश तिवारी, इरशाद अहमद, ज्योति यादव, ताज मोहम्मद, अजय जोशी मौजूद रहे।