.

03 Oct 2015 à¤…म्बेडकरनगर। गोशाला के निकट मच्छरों को भगाने के लिए जलायी गयी आग की चिंगारी रात्रि में बगल रखें भूसे में पहुंच गयी। जब तक घर वाले कुछ समझ पाते तब तक गौशाला में बंधे एक गाय व एक बछडा एवं भूसे में रखा राशन जल कर राख हो गया। घटना की जानकारी घर वालों को शनिवार के तडके हुई घटना बसखारी थानान्तर्गत रामडीह सराय गढा गांव में शुक्रवार की रात्रि का है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी राम करन निषाद ने गोशाला के निकट जानवरों के पास मच्छर को भगाने के लिए आग जलाया था। रात्रि में आग से निकली चिंगारी बगल रखे गये भूसे पर चली गयी। जिससे भूसा में आग पकड लिया। आग की चपेट में आने से वहां बधी एक गाय व उसका एक बछडा जल गया। घटना की जानकारी घर वालों को सुबह लगभग 4 बजे हो सकी। जब उन्हें इसका पता चला तो गुहार लगाना शुरू किया। गुहार पर दर्जनों की संख्या में ग्रामीण वहां पहुचं कर भूसे में लगी आग को बुझाने लगे। सूचना पर अग्नि शमन विभाग के कर्मचारी दमकल के साथ पहुच गये लेकिन तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। पीडित ने बताया कि भूसे के अंदर राशन भी रखा था वह भी जल कर राख हो गया।