.


अम्बेडकर नगर, 1 अगस्त ।  à¤œà¤¿à¤²à¥‡ के अलग -अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये।घायलों को एम्बूलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया जहां महिला की हालत गम्भीर बनी हुई थी। जानकारी के अनुसार बेवाना बाजार निवासी 25 वर्षीय संजय पुत्र भोला घर की ही 23 वर्षीय खुशबू पत्नी अशोक को मोटर साइकिल से लेकर कहीं जा रहा था। शहजादपुर के निकट आटो की चपेट में आने से दोनो गम्भीर रूप से घायल हो गये। दूसरी सड़क दुर्घटना में हंसवर थानान्तर्गत रामपुर निवासी 42 वर्षीय राजेश पुत्र हरदेव बसखारी के निकट तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से चोटिल हो गये। एक अन्य सड़क दुर्घटना में शहजादपुर निवासी 32 वर्षीय दिलीप पुत्र पुद्दन घायल हो गया।