.


अम्बेडकरनगर, 12 जुलाई। शुक्रवार को अपना दल एस की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष महेश पटेल की अध्यक्षता में तथा संचालन जिला महासचिव आद्या प्रसाद पटेल ने किया जिसमें खलीक अहमद को अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष सर्व सम्मति से चुना गया। बैठक में सक्रिय सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के लिए  कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गांव गांव जाकर सक्रिय सदस्य बनाने का कार्य करेंगे। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष महेश पटेल ने कार्यकर्ताओं का आहवान किया। ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करें। बैठक में सक्रिय सदस्यता अभियान के लिए विधानसभा जलालपुर के लिए जिला महासचिव को आद्या प्रसाद पटेल को  विधान सभा प्रभारी जलालपुर व अकबरपुर के लिए जिला उपाध्यक्ष फूलचन्द्र पटेल तथा टाण्डा विधानसभा अध्यक्ष कौशलेन्द्र पटेल टाण्डा का प्रभारी नियुक्त किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक खलीक अहमद ने कहा कि पूरे तन मन धन से जिले में अल्पसंख्यक को पार्टी से जोड़े जाने का काम करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से अमरजीत कन्नौजिया विधानसभा अध्यक्ष जलालपुर व महिला मंच जिलाअध्यक्ष शीलम कन्नौजियाजिलाध्यक्ष विधि मंच संजय कुमार यादव, जगदीश मौर्य, राम प्रकाश आदि लोग शामिल रहे।