.


रामनगर बाजार में हुई घटना


29 Sep 2015 अम्बेडकरनगर। स्कार्पियों की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एम्बुलेंस की सहायता से उसे सीएचसी आलापुर में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना करने वाले वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। वाहन जिला पंचायत का चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी के काफिले से वापस होती हुई बतायी जा रही है।

        à¤œà¤¾à¤¨à¤•à¤¾à¤°à¥€ के अनुसार टाण्डा थानान्तर्गत मोहनिया निवासी संतोष कुमार 30 पुत्र बद्री प्रसाद, सोमवार को किसी कार्य से आलापुर की तरफ गया हुआ था। देर शाम रामनगर बाजार के निकट स्कार्पियों ने उसे रौद दिया। जिससे उसे गंभीर चोटे आयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी आलापुर में भर्ती करवाया जहां उसके सिर मे लगी गंभीर चोट के चलते जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय में पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद भाग रहे वाहन को पुलिस ने पकड लिया। चालक तो भाग निकला लेकिन पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर थाने लेकर आयी। बताया जा रहा है कि वाहन जिला पंचायत का चुनाव लड रहे एक प्रत्याशी की है। सोमवार को जिला मुख्यालय पर नामांकन करने के बाद गाडियों का काफिला वापस रामनगर लौट रहा था।