.


अम्बेडकर नगर, 2 जुलाई । जिले के अलग -अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार अहिरौली थाना क्षेत्र के मीरनपुर गांव निवासी 24 वर्षीय मदन मोहन पुत्र हरीराम मोटर साइकिल से जिला मुख्यालय आया हुआ था। वापस घर लौटते समय अकबरपुर इब्राहिमपुर मार्ग पर लॉ कालेज के निकट बोलेरो की चपेट में आने से घायल हो गया। दूसरी सड़क दुर्घटना में भीटी थानान्तर्गत  गोविंदापुर निवासी 35 वर्षीय राजदेव पुत्र राम प्रदोश भीटी बाजार के निकट अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। एक अन्य सड़क दुर्घटना में बसखारी थानान्तर्गत बरोहिया निवासी धर्मेन्द्र पचास पुत्र सहदेव घायल हो गये।