.


अम्बेडकर नगर, 24 जून । करंट की चपेट में आने से एक अधेड़ व एक युवक गम्भीर रूप से झुलस गये। दोनों को गम्भीरावस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार अकबरपुर थानान्तर्गत बरियावन बाजार निवासी 50 वर्षीय छब्बू पुत्र जोखन सोमवार की दोपहर घर में लाइट ठीक कर रहा था। तार के कटे होने से वह करंट की चपेट में आ गया। इसी बीच वहां पंहुचे घर वालों ने उसे तार से अलग किया। दूसरी घटना में मालीपुर थानान्तर्गत अल्लीपुर कोड़रा निवासी 20 वर्षीय सूरज मणि पुत्र करिया घर में पंखा लगा रहा था। इसी बीच करंट की चपेट में आने से वह गम्भीर रूप से झुलस गया।