.


बीकापुर अयोध्या 13 जून। सांड के हमले से एक बुजुर्ग घायल हो गये। राजकरन पाठक 60 साल पिठखौली मरूई सहाय सिंह के रहने वाले है। उनके गन्ने के खेत में सांडो का झुण्ड चर रहे थे। राजकरन पाठक उन्हें भगाने पहुंचे। जिसके बाद सांड ने उन्हें दौड़ा लिया और हमला करके घायल कर दिया। बीकापुर में अब तक 4 लोगो की मौत हो चुकी है। वहीं इस प्रकार की घटनाओं से स्थानीय किसानों में नाराजगी है।