.


बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर


28 Sep 2015 अम्बेडकनगर। भारतीय ब्राहमण महा सभा की एक बैठक स्वामी रामा नन्द इण्टर कालेज तमसा मार्ग अकबरपुुर में सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता राम बदन द्विवेदी व संचालन संगठन मंत्री राजेन्द्र प्रसाद दूबे ने की। बैठक में संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उसकी अग्रिम रणनीति पर विचार किया गया। ब्राहमणो को समय की पहचान कर सही समय पर सही निर्णय लेने की आवश्यकता है। इसी से समाज में हमारी पहचान अविष्मरणीय बन सकती है। उक्त बाते संगठन के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने कही। बाद में उपस्थित सदस्यो की सहमति पर जिलाध्यक्ष ने जिला संरक्षक के पद पर पूर्व प्रधानाचार्य रामलाल द्विवेदी व जिला विधि प्रकोष्ठ प्रभारी के पद पर संजीव कुमार त्रिपाठी एडवोकेटको नियुक्ति किया । बैठक में अवनीश त्रिपाठी, चन्द्र भूषण त्रिपाठी, अरविन्द त्रिपाठी, बृजेश कुमार पाण्डेय, सुरेन्द्र उपाध्याय, महेन्द्र पाण्डेय, महेन्द्र मिश्रा, जनार्दन पाण्डेय, कौशल पाण्डेय, श्रवण त्रिपाठी आदि उपस्थित रहें।