.


अम्बेडकरनगर, 26 मई। मोटर साइकिल से जा रहे युवक व उसकी मां के ऊपर सांड़ ने हमला कर दिया। युवक तो बच गया जबकि मां गम्भीर रूप से घायल हो गई। उसे गम्भीरावस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार भीटी थानान्तर्गत खोजातपुर निवासी केवला देवी 55 पत्नी राम लोचन अपने पुत्र के साथ मोटर साइकिल से कहीं जा रही थी। रास्ते में खड़े सांड के निकट मोटर साइकिल पंहुचने पर वह अचानक हमला कर दिया। युवक तो बाल बाल बच गया जबकि मां को गम्भीर चोटें आई हैं। जिला चिकित्सालय में भर्ती उसकी हालत गम्भीर बताई जा रही है।