.


अम्बेडकर नगर, 19 मई । जिले के अलग - अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को एम्बूलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर थानान्तर्गत सेमरी निवासी शुभम 22 पुत्र रामजीत बड़े भाई सतीश 33 के साथ मोटर साइकिल से कहीं जा रहा था। अकबरपुर सुल्तानपुर मार्ग पर कसेरूआ के निकट चार पहिया वाहन की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गये। एक अन्य सड़क दुर्घटना में बसखारी थानान्तर्गत बेला परसा निवासी सुभाष 20 पुत्र रामजी टाण्डा हंसवर मार्ग पर  हुई सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया जहां उसकी हालत अत्यन्त गम्भीर बनी हुई थी।