.


आज होंगा भव्य आयोजन


28 Sep 2015 अम्बेडकरनगर। जिले में पहली बार आयोजित होने जा रहे अम्बेडकरनगर महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जनपद सृजन के 20 वर्ष पूरा होने के कारण मनाये जा रहे अम्बेडकरनगर महोत्सव में नामी गिरामी कलाकारों का जमावडा हो रहा है। फैजाबाद मार्ग पर फायर स्टेशन के बगल विशाल पण्डाल में भारी भीड जुटने की सम्भावना है। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रभात यादव ने बताया कि तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंगलवार को आयोजित होने जा रहे अम्बेडकरनगर महोत्सव का शुभारम्भ सुबह 11 बजे होगा जो देर रात 11 बजे तक जारी रहेगा। इसमें भाग लेने के लिए फिल्म अभिनेता रवि किशन पहुचं रहे है।  इसके अलावा इण्यिन आइडियल सेमी फायनिलिस्ट जतिन निगम, लाफ्टर चैलेंज के रजनीश त्रिवेदी भी भाग ले रहे है। डांस इण्डिया डांस का डांस गु्रप, मुम्बाई का आरकेस्ट्रा गु्रप, गजल शो, लिटिल चैम्प विनर, पूजा तिवारी का गायन तथा लोक गायिका प्रतिमा यादव का कार्यक्रम इस महोत्सव का प्रमुख आकर्षण होगा। इंजीनियरिग कालेज एवं मेडिकल कालेज के छात्र भी अपना संास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। दिल्ली का इंटरनेशनल डांस गु्रप भी इस कार्यक्रम में भाग ले रहा है। आयोजन के दौरान मिस्टर एवं मिस  अम्बेडकरनगर का भी चयन किया जायेगा। कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप देेने के लिए समिति के सदस्य पूरी तन्मयता के साथ लगे हुए हैं। फैजाबाद मार्ग पर भारी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की जा रही है। पूरे जिले में इस कार्यक्रम को लेकर