.


♦ चुभन पैदा कर रही सूर्य की किरणें


अम्बेडकर नगर, 4 अप्रैल । सूर्य की तपिश दिनों दिन बढ़ती जा रही है। लोगों के शरीर में सूर्य की किरणें अब चुभन पैदा करने लगी हैं। वहीं गर्मी शुरू होते ही कूलर पंखों सहित अन्य विद्युत चालित उपकरणों की मांग बढ़ने लगी है। गर्मी के चलते मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। अप्रैल महीने की प्रथम पखवारे में गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। पौ फटते ही तेज धूप व गर्मी का असर होने लगता है। जैसे जैसे समय बीतता है गर्मी बढ़ती जाती है। दोपहर के समय बाहर निकलने वाले लोग धूप से बचने के लिए पूरे इंतजाम के साथ निकल रहे हैं। वहीं गर्मी शुरू होते ही कूलर, पंखा, एसी सहित अन्य उपकरणों की मांग बढ़ गई है। लोग विभिन्न दुकानों पर पंहुचकर इन उपकरणों को खरीद रहे हैं। गर्मी के चलते मच्छरों को प्रकोप भी बढ़ गया है जिसके चलते लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। यदि गर्मी का यही हाल रहा तो इसी पखवारे में ही अपने चरम पर पंहुच जायेगी।