.


♦ एक की हालत गम्भीर


अम्बेडकर नगर, 31 मार्च। जिले के अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को एम्बूलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जहां एक की हालत गम्भीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सम्मनपुर थानान्तर्गत अशरफपुर निवासी बन्टी 24 पुत्र वीरेन्द्र गांव के ही रवीन्द्र 23 पुत्र कन्हैया व  विशाल 19 पुत्र महादेव के साथ मोटर साइकिल से शनिवार की देर रात जिला मुख्यालय पर आ रहा था। अकबरपुर बसखारी मार्ग पर बसपा कार्यालय के निकट विपरीत दिशा से आ रही कार से सीधी टक्कर हो गयी जिससे तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। वहीं कार चालक मौके से कार छोड़कर भाग निकला। दूसरी सड़क दुर्घटना में सम्मनपुर थानान्तर्गत शादिलपुर निवासी अभिषेक 33 पुत्र ललित मोहन रविवार की सुबह सिकन्दरपुर बाजार के निकट हुई सड़क  दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गये। अभिषेक की हालत गम्भीर बताई जा रही है। एक अन्य सड़क दुर्घटना में अहिरौली थानान्तर्गत बसिया निवासी रामजी  दूबे 52 पुत्र स्व0 राम आसरे घायल हो गये।