.

27 Sep 2015 अम्बेडकरनगर। रविवार अकबरपुर डाक बगल में आल इण्डिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों की घोषणा की। जिसमें वार्ड नं0 15 टाण्डा मध्य प्रथम जकी अहमद साहब एवं दूसरा प्रत्याशी वार्ड नं0 16 टाण्डा मघ्य द्वितीय रोहित कुमार गौतम की उम्मीदवारी की घोषणा की गयी। आल इण्डिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के जिला अध्यक्ष जीशान हैदन ने घोषणा की। बैठक में सुल्तान अहमद, जिला सचिव इफामुल्लाह बेग, जिला सचिव इमरान, अकबरपुर विधानसभा अध्यक्ष नादिर अली, अकबरपुर नगर अध्यक्ष सद्दाम हुसैन, टाण्डा विधानसभा अध्यक्ष नवी अहमद, परवेज अहमद मौजूद रहे।