.


अंबेडकरनगर20 फरवरी। à¤¦à¥€à¤µà¤¾à¤° के गिरने से एक महिला उसके नीचे दब गई। घर वालों की गुहार पर दौड़े ग्रामीणों ने उसे किसी तरीके से बाहर निकाला और जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया। जानकारी के अनुसार इब्राहिमपुर थानान्तर्गत बेलासपुर निवासी विद्यावती 45 पत्नी अम्बिका प्रसाद मिट्टी की दीवार के बगल साफ सफाई कर रही थी, इसी बीच दीवार भरभराकर उसके ऊपर गिर पड़ा। महिला को दीवार के नीचे दबा देख घर वालों ने गुहार लगाना शुरू किया। आवाज सुन दौड़े ग्रामीणों ने दीवार को हटाकर उसे किसी तरह से बाहर निकाला। जिला चिकित्सालय में भर्ती महिला की हालत अत्यन्त गम्भीर बताई जा रही थी।