.


अंबेडकर नगर, 13 जनवरी । जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में एक  बालक समेत पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को एम्बूलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार अकबरपुर थानान्तर्गत काशीराम आवास कटरिया याकूबपुर में रहने वाले शाह आलम का चार वर्षीय पुत्र शाहिद घर के बाहर खेल रहा था। तेज रफ्तार से जा रही मोटर साइकिल की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। दूसरी सड़क दुर्घटना में बसखारी बाजार निवासी 22 वर्षीय राकेश पुत्र विक्रमा बाजार के ही 23 वर्षीय देवानन्द पुत्र रमेश के साथ मोटर साइकिल से वापस घर जा रहा था। अकबरपुर बसखारी मार्ग पर पलई रामनगर के निकट अज्ञात बोलेरो की चपेट में आने से दोनो गम्भीर रूप से घायल हो गये। तीसरी सड़क दुर्घटना में अहिरौली थानान्तर्गत अन्नावा बाजार निवासी 75 वर्षीय आयशा पत्नी मो0 सिद्दीक सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गयी। एक अन्य सड़क दुर्घटना में उपरोक्त थानान्तर्गत मंगुरापारा निवासी तीस वर्षीय पप्पू घायल हो गये।