.


अम्बेडकर नगर, 4 दिसंबर। डेढ माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता की इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय में मौत हो गयी। चिकित्सालय प्रशासन की सूचना पर पहुंची अकबरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। जानकारी के अनुसार बीते 23 अक्टूबर को आलापुर थानान्तर्गत गोहनारपुर निवासी 21 वर्षीय आरती पत्नी अजीत संदिग्ध परिस्थितियों में घर में झुलस गयी थी। उसके ससुर द्वारा उसे गंभीरावस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था। मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। वहीं मायके पक्ष द्वारा कोई भी तहरीर संम्बन्धित थाने में नही दी गयी है। मृतका के पति का कहना है कि भोजन बनाते समय आग लगने से यह घटना हुई थी।