.


अम्बेडकर नगर, 2 दिसंबर। जिले के अलग अलग स्थानों पर छत से गिरने से एक विवाहिता, एक बच्ची समेत तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को एम्बूलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार अकबरपुर थानान्तर्गत राजेपुर धांवा निवासी दिलीप की 25 वर्षीय पत्नी कुसुमलता जिला मुख्यालय के कृष्णानगर कालोनी निवासी नरेन्द्र का नौ वर्षीय पुत्र अथर्व व अहिरौली थानान्तर्गत पियारेपुर निवासी धर्मराज की 11 वर्षीय पुत्री नेहा छत से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायलों को परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है।