.


अम्बेडकर नगर, 9 नवम्‍बर। घर के बाहर खेल रही किशोरी को विषैले सर्प ने काट लिया। परिजन उसे लेकर जिला चिकित्सालय पंहुचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सालय प्रशासन की सूचना पर पंहुची अकबरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। जानकारी के अनुसार बेवाना थानान्तर्गत नेनुवा बिगहिया निवासी राम प्यारे की 13 वर्षीय पुत्री अंशिका को शुक्रवार की दोपहर में घर के बाहर खेलते समय पैर में किसी विषैल सर्प ने काट लिया। अंशिका ने तुरन्त इसकी जानकारी घर वालों को दी। घर वाले उसे लेकर पास के एक चिकित्सक के यहां पंहुचे जहां हालत गम्भीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। यहां पंहुचने पर आकस्मिक कक्ष में मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।