.


अम्‍बेडकर नगर, 31 अक्‍टूबर।  à¤œà¤¿à¤²à¥‡ के अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में वृद्ध समेत छः लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को एम्बूलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार अलीगंज थाना अन्तर्गत हिथूनी दाउदपुर निवासी विस्मिल्लाह 65 पुत्र ईदू साइकिल से कहीं जा रहा था। अकबरपुर टाण्डा मार्ग पर सूरापुर के निकट मोटर साइकिल की चपेट में आ जाने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। दूसरी सड़क दुर्घटना में जहांगीगंज थानान्तर्गत गनपतपुर निवासी बिन्दु देवी 40 पत्नी रामप्यारे जहांगीरगंज बाजार में सड़क पार करते समय चार पहिया वाहन की चपेट में आ जाने से घायल हो गई। अन्य सड़क दुर्घटना में अकबरपुर थाना अन्तर्गत शहजादपुर निवासी अंजली 20, सम्मनपुर थानान्तर्गत कटुई निवासी नगेन्द्र 38, महरूआ थानान्तर्गत दरबपुर निवासी बलराम 58 व टाण्डा थानान्तर्गत रसूलपुर निवासी सूरज 20 घायल हो गये।