.


अम्बेडकर नगर, 30 अक्टूबर।  जिले के अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में दो भाईयों समेत चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को एम्बूलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार टाण्डा थानान्तर्गत मुबारकपुर निवासी 32 वर्षीय रमेश पुत्र छेदीलाल अपने छोटे भाई 25 वर्षीय प्रेम कुमार के साथ मोटर साइकिल से कहीं जा रहा था। टाण्डा के निकट ही विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गये। तीसरी सड़क दुर्घटना में सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर थानान्तर्गत अमुरे निवासी तीस वर्षीय नौशाद पुत्र मो0 जमा महरूआ बाजार के निकट हुई सड़क दुर्घटना में घायल हो गये। एक अन्य सड़क दुर्घटना में अलीगंज थानान्तर्गत ममरेजपुर निवासी 22 वर्षीय रमेश पुत्र श्यामलाल घायल हो गया।