.


♦ नही हो सकी पहचान


अम्बेडकर नगर, 30 अक्टूबर।  रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिली अज्ञात महिला को एम्बूलेंस द्वारा जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। समाचार प्रेषण तक महिला की पहचान नही हो सकी थी और उसकी हालत गम्भीर बनी हुई थी। जानकारी के अनुसार मालीपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह प्लेट फार्म नम्बर एक पर बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। यात्रियों ने इसकी सूचना एम्बूलेंस व डायल 100 पर दी। सूचना पर पंहुची एम्बूलेंस ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया। महिला की उम्र लगभग 55 वर्ष बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि महिला को नशीला पदार्थ खिलाया गया है। वहीं चिकित्सालय प्रशासन द्वारा मामले की सूचना अकबरपुर थाने में दे दी गई है।