.


अम्बेडकर नगर, 16 अक्टूबर । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा एक आवश्यक बैठक जिला पदाधिकारी एवं मण्डल अध्यक्षों की भारतीय जनता पार्टी  किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष तथा जिला प्रभारी किसान मोर्चा संजीव कुमार सिंह तथा क्षेत्रीय मंत्री विनोद कुमार सिंह उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने सभी पदाधिकारियों एवं मण्डल अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनपद में भाजपा किसान मोर्चा को जो सदस्य  एवं मतदाता तथा विभिन्न योजनाओं को किसानों के लिए लागू करके किसान हितैषी कार्य किया है। ऐसा आजादी के बाद किसी सरकार ने नही किया है। इसलिए केन्द्र तथा प्रदेश सरकार आभार का हकदार है। जनपद प्रभारी संजीव सिंह ने कहा कि अम्बेडकरनगर ऐसा पहला जनपद है जहां किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी एवं मण्डल अध्यक्ष तथा कार्यकर्ता समयबद्ध कार्य को पूरा कर रहे है। क्षेत्रीय मंत्री विनोद सिंह ने भजपा किसान मोर्चा की बेमिशाल पहचान बनाने का आहवान किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अरविन्द सिंह डिम्पू, जिला महामंत्री संजय सिंजह , जिलामंत्री सन्तोष वर्मा, अजय सिंह, वृजनन्दन तिवारी, दिलीप मिश्रा, राधे वर्मा, सुरजीत आदि उपस्थित रहे।