.


अम्बेडकरनगर, 12 अक्‍टूबर। जिले के अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में छः लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को एम्बूलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार सम्मनपुर थानान्तर्गत दरवेशपुर निवासी राम केवल 55 मोटर साइकिल से कहीं जा रहा था। बरियावन बाजार के निकट चार पहिया वाहन के चपेट में आने से घायल हो गया। दूसरी सड़क दुर्घटना में अकबरपुर थानान्तर्गत नेहरूनगर निवासी राम शब्द 55 मोटर साइकिल से कहीं जा रहा था। गांव के निकट मुख्य मार्ग पर अचानक सामने आये एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में उसकी मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे उसे गम्भीर चोटें आई । अन्य सड़क दुर्घटना में इब्राहिमपुर थानान्तर्गत दसुआ निवासी रामसूरत 60, दुर्गूपुर निवासी राजेश 48, नसरूल्लाहपुर निवासी सोनी 22 व मदारपुर निवासी भगवानदीन घायल हो गये।