.


अम्बेडकरनगर, 2 अक्‍टूबर। बाबा  बरुआ दास पी जी  कालेज  परिइया आश्रम में  शिक्षक संघ  का  चुनाव  पूर्व  अध्यक्ष  मोती लाल  वर्मा  की  अध्यक्षता  में  सम्पन्न  हुआ। चुनाव  अधिकारी  निवर्तमान  मंत्री  उमाशंकर यादव  ने  सर्वसम्मत  से  चुनाव  सम्पन्न कराया।जिसमें  डा  के  के  मिश्र अध्यक्ष डॉ  देवमणि मिश्र  उपाध्यक्ष ,डा  पवनकुमार गुप्त मंत्री  चुने  गये। कोषाध्यक्ष  पद पर डा रमेश कुमार  पुनः  निर्विरोध  चुने  गये।नव निर्वाचित  पदाधिकारियों  को  प्राचार्य  डा  एस बी सिंह ने  शपथ ग्रहण कराते  हुए  महाविद्यालय के  सुचारु संचालन में सक्रिय  सहयोग की  अपेक्षा की।