.


अम्बेडकरनगर, 23 सितम्बर  । एक वृद्ध व एक युवक को एम्बूलेंस कर्मियों द्वारा जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया जहां वृद्ध की हालत अत्यन्त गम्भीर बनी हुई थी। दोनों की पहचान नही हो सकी थी। जानकारी के अनुसार जलालपुर कस्बे के निकट एक लगभग 60 वर्षीय वृद्ध सड़क के किनारे गम्भीर अवस्था में पड़ा पाया गया। सूचना पर पंहुची डायल 100 पुलिस ने एम्बूलेंस की सहायता से उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया जहां उसकी हालत अत्यन्त गम्भीर बनी हुई थी। दूसरी घटना में एक लगभग 40 वर्षीय अज्ञात युवक को भी भर्ती करवाया गया। उसकी भी पहचान नही हो सकी थी।