.

22 Sep  2015 जलालपुर, अम्बेडकरनगर। जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रत्याशियों की सरगर्मी बढ गयी है। सपा बसपा व भाजपा सहित अन्य प्रत्याशियों ने अपना प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। एक एक पार्टी के कई कई प्रत्याशियों अपनी दाबेदारी करने से पार्टी नेताओं के समाने भी समस्या उत्पन्न हो गयी है। प्रत्याशी पार्टियों से अपनी दाबेदारी करने व प्रत्याशी बनाये जाने के लिए प्रयासरत है।

                à¤œà¤²à¤¾à¤²à¤ªà¥à¤° उत्तरी से जिला पंचायत प्रत्याशी संदीप वर्मा ने अपने शति प्रदर्शन के लिए मोटर साइकिल रैली निकाल कर गोलपुर, गयासपुर, सिसारा, कर्बा, महजीदपुर, उफरौली आदि ग्रामों मे जन सम्पर्क किया। वहीं जलालपुर पश्चिमी से अमरजीत यादव ने भी अपनी माता के पक्ष में ताजूपुर हजपुरा, खानूपुर, में जनसम्पर्क किया। अन्य प्रत्याशी भी अपने प्रचार प्रसाद में लगे है।