.

21 Sep 2015 अम्बेडकरनगर।  अलीगंज थाना क्षेत्र मे एक 15 वर्षीय बालक की घाघरा में नहाते समय डूब जाने से मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार नगर का रहने वाला फैजान अपने साथियों के साथ नदी में नहाने गया था जहां गहरे पानी में चले जाने के कारण उसकी मौत हो गयी। बालक के शव को समाचार प्रेषण तक बरामद नहीं किया जा सका था।