.


जलालपुर अम्बेडकरनगर, 8 अगस्‍त । जैतपुर पुलिस  ने सोमवार  की  रात्रि पकडे गये  चार  गोबंशो को  पिकप से  ले जाने  वाले  कांवरिया वेषधारी गोतस्कर लालचन्द उर्फ  तुफानी निवासी  सुम्हाडीह थाना  पवई जनपद आजमगढ को गोबध निवारण अधिनियम में  गिरफ्तार  कर जेल  भेजा।प्रभारी  निरीक्षक  राकेश कुमार उपाध्याय  ने  बताया  कि रविवार की  रात्रि  शिवपाल गांव  से  सूचना  मिली  कि पिकप बाहन  पर चार गोबंश को  लादकर गोतस्कर गोबध के  लिए  ले जा रहे हैं। तो उन्होंने  स्वयं  पुलिस  टीम  तैयार  कर सूचना  से  बताये  गये  स्थल से  पहले घेराबंदी  की गोतस्कर पायरिया  करते  हुए  भागने  का  प्रयास  किये।दो भागने में  सफल रहे।चालक पिकप बैन सहित  पकड़ा गया।कांवरिया वेश में  होने के  कारण विधिवत जांच के  बाद  आज  बुधवार को  जेल  भेजा गया।