.

20 Sep 2015 अम्बेडकरनगर। दूसरी घटना में सम्मनपुर थानान्तर्गत अशरफपुर निवासी विदेशी 28 पुत्र संतराम शनिवार की शाम को खेत की सिचाई करने गया था। लगभग पांच बजे उसकी पुत्री खेत में पिता के लिए पानी लेकर गयी। उसने देखा कि वह मुह के बल खेत में पडा हुआ है। वह चिल्लाती हुई घर पहुंची और इसकी जानकारी घर वालों को दी। सूचना पर पहुचे घर वालों ने उसे जिला चिकित्सालय में ला कर भर्ती करवाया जहां इलाज के बाद उसकी मौत हो गयी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी विषैले जन्तु के काटने से उसकी मौत हुई है। एक अन्य घटना में जैतपुर थानान्तर्गत हडबडिया निवासी नीतू 25 पत्नी मुन्नीलाल की भी जिला चिकित्सालय में शनिवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। चिकित्सालय प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। रविवार को पंचनामा करने पहुंची पुलिस को पता चला कि परिजन शव को लेकर जा चुके है। नीतू की मौत कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।