.

20 Sep 2015 अम्बेडकरनगर। सास से हुए मामूली विवाद के बाद बहु ने विषाख्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगडी तो ग्रामीणों की सहायता से उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। वहीं अन्य घटना में एक महिला व एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। चिकित्सालय प्रशासन की सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना अन्तर्गत लोरपुर पालहन निवासी संगीता 22 पत्नी वृजेश का रविवार की सुबह अपनी सास से किसी बात को लेकर मामूली कहा सुनी हो गयी थी। गुस्से में आकर संगीता ने घर में रखा कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगडने पर पडोसियों की सहायता से उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतका का पति गैर प्रांत में रह कर नौकरी करता है। वर्तमान में वह वहीं पर है।