.

रूदौली (फैजाबाद)- सूबे के गवर्नर के दौरे के चलते थानो मे आयोजित थाना दिवस प्रभावित रहा रूदौली सर्किल के थानो पर फरियादियो की संख्या कम देखने को मिली | समाधान दिवस मे फरियादियो की संख्या कम आने की वजह से जिम्मेदार दिन भर गप्पे मारते नजर आए | थानो मे अधिकतर मामले राजस्व विभाग से सम्बंधित आए | मवई थाने मे मात्र तीन मामले आए जिसमे एक का तत्काल निस्तारण कराने का दावा उपनिरीक्षक शैलेंद्र गिरी ने किया है | यहा उपनिरीक्षक शैलेन्द गिरी ने शिकायते सुनी | थानाध्यक्ष राजीव सिह सूबे के गवर्नर के दौरे की ड्यूटी मे जिले पर थे | पटरंगा थाना मे भी उपनिरीक्षक सुधीर यादव ने फरियादियो की समस्या सुनी यहा भी केवल दो शिकायते आई | दोनो का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया| मामला गनौली मे भूमि विवाद का था |पटरंगा थानाध्यक्ष इंद्रेश यादव डेगू विमारी से पीडित होने के चलते लखनऊ के लोहिया अस्पताल मे भर्ती है | दोनो थानो मे थानाध्यक्षो की गैर मौजूदगी शिकायते कम आने की मुख्य वजह मानी जा रही है |वही रूदौली कोतवाली मे नौ मामले आए | सभी मामले राजस्व विभाग के बताए गये | जिसमे से छ: का तत्काल निस्तारण कराने का दावा किया गया है | यहां पर तहसीलदार अशोक वर्मा व कोतवाली प्रभारी सज्जाद हुसैन ने समस्या सुनी