.

(8 JAN) अम्बेडकरनगर। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी तथा उ0प्र0 उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अकबरपुर के सदस्य सुनील कुमार अग्रहरि का शुक्रवार को दोपहर हृदय गति रूक जाने से निधन हो गया। वस स्टेशन क्षेत्र में स्थित सनबीयर रेडीमेड दुकान के मालिक सुनील के निधन का समाचार मिलते ही सभी वर्ग के लोगो व व्यापारियो में शोक की लहर दौड गयी। व्यापार मंडल ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अचानक हुई इस मौत से परिजनो का रो रोकर बुरा हाल था। जिलाध्यक्ष शिव कुमार वर्मा ने कहा कि सुनील के निधन से व्यापारी वर्ग को गहरा धक्का लगा है। व्यापार मंडल की बैठक में नगर के छोटे बडे सभी व्यापारी उपस्थित रहे। जिला महासचिव राजीव कुमार उपाध्याय ने कहा कि सामाजिक व व्यवहारिक व्यापारी के निधन से व्यवसायी समाज को अपूर्णनीय क्षति हुई है। शोक सभा में नगर अध्यक्ष दीपक मध्येशिया, हरि नरायण मध्येशिया, विवेक पांडेय, अमरनाथ तिवारी, पुरूषोत्तम कृष्णकांत तिवारी, अजय तिवारी, राम सुख पांडेय, राम चन्द्र उपाध्याय, योगेश उपाध्याय, चन्दन उपाध्याय,बलदेव लखवानी,