.

अयोध्या/फैजाबाद। अयोध्या में नगर में उत्पन्न तमाम समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण ने नगर ईकाई के नेतृत्व में शुक्रवार को नयाघाट चैकी का घेराव कर प्रदर्शन किया। नयाघाट स्थित चैधरी चरण सिंह गेट के समीप भारतीय किसान यूनियन के धरने में क्षेत्रीय व जिला के किसी भी जिम्मेदार व सक्षम अधिकारी के न आने से बार-बार समय देने के बावजूद मांगों व समस्याओं के निराकरण न होने से आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता ने सैकड़ों की संख्या मे नयाघाट चैकी का घेराव किया। भारतीय किसान यूनियन के नगर अध्यक्ष संकटा प्रसाद मिश्र ने मांग पत्र मीडिया को दिखाते हुए कहा कि विद्युत समस्या सफाई पीने का पानी की समस्या, रामजन्म भूमि में बैरीकेटिंग के अन्दर झाल-झंखाड़ उगना, जगह-जगह अवैध वसूली, राम की पैड़ी की सफाई, उद्यानों पार्कों में प्रकाश नयाघाट चैराहे पर लगा फौव्वारे का चालू कराना। विद्युत कनेक्शन के नाम पर मीटर लगाने के नाम, लोड कम करने के नाम पर हो रही अवैध वसूली, सरयूघाट पर फूल बेंचने वालों से अवैध वसूली रोकने इत्यादि समस्याओं को लेकर 24 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया था। जो सभी समस्याओं जनहित से जुड़े थे। परन्तु ज्ञापन देने के बाद किसी जिम्मेदार अधिकारी का ध्यान न देना। नयाघाट चैकी घेराव करने वाले में जिलाध्यक्ष श्रीराम वर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रमोद पाण्डे, अभय राज, ब्रह्मचारी, नगर अध्यक्ष संकटा प्रसाद, अर्जुन यादव, सुमन पाण्डेय, लक्ष्मी देवी, श्यामा देवी, निर्मला, सूरसती, नगर महासचिव राम प्रताप, कोषाध्यक्ष राम सूरत निषाद, उपाध्यक्ष अरविन्द यादव मौजूद रहे।