Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

अंबेडकर नगर । हंसवर थानाक्षेत्र के मुंडेरा गाँव के पास रविवार की तड़के एक युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। वही युवक की मौत को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। मृतक की पहचान मुंडेरा निवासी शीबू के रूप में हुई। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। थाना प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments