Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा अनुशासित कार्यकर्ताओं की पार्टी : गुलाबो देवी

भाजपा अनुशासित कार्यकर्ताओं की पार्टी : गुलाबो देवी

◆ माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने अयोध्या में किया दर्शन पूजन

◆ अधिकारियों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ किया बैठक

अयोध्या, 9 नवम्बर। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबों देवी के अयोध्या पहुंचने पर सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों के द्वारा स्वागत किया गया। इससे पहले उन्होने सरयू तट, हनुमानगढ़ी व रामजन्मभूमि पर पूजन अर्चन किया। सर्किट हाउस में उन्होने अधिकारियों के साथ बैठक की। वहीं भाजपा पदाधिकारियों के साथ उन्होने संगठनात्मक विषय पर चर्चा की।

            माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी ने कहा कि भाजपा अनुशासित कार्यकर्ताओं का पार्टी है। राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव के साथ पार्टी का कार्यकर्ता समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है। पदाधिकारियों को सम्पर्क व संवाद की प्रक्रिया को सत्त चलाते रहना चाहिए। केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारें में चर्चा करके उनकी जानकारी आम जन को देते रहना चाहिए। केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाआें के शत प्रतिशत क्रियान्वयन की वजह से आम जन में उत्साह का माहौल है। विपक्ष मुद्दा विहीन हो गया है। वह सिर्फ गुमराह करने की राजनीति पर उतारु है। जनता इस बात को समझ रही है। परन्तु कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वह समाज में अपनी सक्रियता बढ़ाकर विपक्ष की इस राजनीति का जवाब दें। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, दिवाकर सिंह महानगर मंत्री आकाश मणि त्रिपाठी संयुक्त शिक्षा निदेशक अरविंद पाण्डेय, उप शिक्षा निदेशक आनंदकर पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments