Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएक ही गांव से चोरों ने पार किया तीन इंजन

एक ही गांव से चोरों ने पार किया तीन इंजन

जलालपुर अंबेडकर नगर। बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा एक ही गांव से तीन इंजन को चुरा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ितों द्वारा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के मरहरा गांव की है। गांव निवासियों ने अपने खेत की सिंचाई करने के लिए खेत में इंजन लगाए थे कि मंगलवार रात अज्ञात चोरों द्वारा इन इंजनों को चुरा ले जाया गया । बुधवार सुबह गांव निवासी मीरा मौर्या पत्नी स्व० आसाराम ,अंकित यादव पुत्र जोगिंदर यादव, अनिल राजभर पुत्र स्वर्गीय राम जीत अपने ट्यूबवेल के पास पहुंचे तो ट्यूबेल का ताला टूटा हुआ देखकर दंग रह गई, तत्पश्चात इन तीनों पीड़ितों द्वारा मामले की सूचना लिखित तहरीर देकर कोतवाली में की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments