Friday, August 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएएसपी ने ली परेड की सलामी, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण

एएसपी ने ली परेड की सलामी, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण


अम्बेडकर नगर। जनपद के रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्याम देव ने परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए प्रेरित किया और दौड़ सहित टोलीवार ड्रिल व व्यायाम करवाया।

परेड के निरीक्षण के दौरान एएसपी पूर्वी ने टर्नआउट, अनुशासन एवं परेड की एकरूपता की विशेष जांच की। उन्होंने जवानों को निर्देशित किया कि परेड अभ्यास को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त रूप से किया जाए। इस क्रम में उन्होंने ड्रिल को और बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इसके पश्चात श्री श्याम देव ने पुलिस लाइन परिसर का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैरक, क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, मेस और पुलिस कैंटीन का दौरा कर साफ-सफाई एवं रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को स्वच्छता एवं सुव्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के उपरांत एएसपी पूर्वी ने आदेश कक्ष पहुंचकर विभिन्न अभिलेखों एवं रजिस्टरों की जांच की तथा उन्हें अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments