Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआपसी विवाद में एक दूसरे के घर में लगाई आग 

आपसी विवाद में एक दूसरे के घर में लगाई आग 

जलालपुर अंबेडकर नगर। आपसी विवाद में एक दूसरे के घर में आग लगा दिया जिससे घर का सारा सामान जलकर राख हो गया । सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मामला सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सैदापुर कमालपुर की है। जहां कमलेश वर्मा व अखिलेश वर्मा के परिवारों में किसी बात को लेकर कहासुनी तू तू मैं मैं हो गया बात बढ़ता  गया जिससे नाराज महिलाओं ने एक घर में आग लगा दिया और धू-धू कर जलने लगा हल्ला गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया परंतु आग पर काबू न मिल सका। सूचना पर अकबरपुर व जलालपुर फायर स्टेशन के कर्मी अपने संसाधनों से लैस होकर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार इस आगजनी में कमलेश वर्मा व अखिलेश वर्मा का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया । जैतपुर थाना अध्यक्ष दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि दोनों पक्ष आए हैं आगे की कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments